ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भोजपुरी सिनेमा का मशहूर एक्ट्रेस मनीशा राय का एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनीशा अपने सहयोगी के साथ शूटिंग के लिए घर से निकली थी कि अचानक रास्ते में उनकी बाईक को एक कार ने टक्कर मार दी जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मोटरसाइकिल पर सवार मनीशा के सहयोगी संजीव मिश्रा का भी देहांत हो गया है।
गौरतलब है कि मनीशा की बाइक को टक्कर मारने वाली कार सवार मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मनीशा की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है।

