ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल साईटस फेसबुक, ट्वीटर औऱ गूगल जैसी सोशल साईटस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली हाईकोर्ट का कहना है कि जम्मू कश्मीर में हुए कठुआ रेप केस को सोशल मीडिया में इस केस को काफी उछाला गया था।
इतना ही नहीं 8 साल की बच्ची के नाम को और उसकी तस्वीर को भी उजागर किया गया। जिस कारण देश में काफी माहौल खराब रहा था। इतना ही नहीं देश में इस मामले को लेकर काफी असहमति भी बढ़ी थी। इस कारण हाईकोर्ट ने सोशल साईटस को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में हाईकोर्ट ने सोशल साइट्स को पूछा है कि कठुआ गैंगरेप पीड़िता की पहचान उजागर क्यों की है। इसके इलावा कोर्ट का ये भी कहना है कि भारत को सोशल मीडिया पर बहुत गलत तरीके से दिखाया गया है।


