ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट के बीचो बीच से होकर गुजर रही राजस्थान फीडर नहर और सरहिंद फीडर नहर में इस वक्त काला गन्दा पानी बह रहा है और दोनों ही बड़ी नहरें इस दूषित पानी से लबालब भरी हुई हैं। यहां पर बड़ी संख्या में मरी हुईं छोटी-बड़ी मछलियां पानी में बह रही हैं |
इन नहरों में हमेशा ही साफ पानी बहता रहा है और अब इन मे बदबूदार पानी बह रहा है। यहां के लोगों के मन मे इन जलप्रणियों की मौत का दुख तो है ही वहीं सरकार के प्रति भी भारी नाराजगी पाई जा रही है कि सरकार इस प्रकार की उद्योगों को नहरी क्षेत्र के पास पनपने ही क्यों देती है।
पंजाब की दो नदियों का पानी हुआ दूषित
फरीदकोट पहुंचा ब्यास और सतलुज नदी का दूषित पानी
राजस्थान और सरहिंद फीडर में आया दूषित पानी
हजारों की संख्या में मरी मछलियां
Watch Video
https://youtu.be/duytZQLuoEs
