ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में अब नाबालिगों से हो रहे दुष्कर्म ही नहीं, बल्कि कुकर्म के मामले भी बढ़ने लगे हैं और ऐसा घिनौना कृत्य करने वालों को पुलिस, समाज और सरकार का जरा भी खौफ नहीं रह गया है | इसी के चलते रेवाड़ी जिले के एक गांव में रहने वाले 9 साल के किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |
दरअसल रेवाड़ी जिले की डहीना पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव का रहने वाला 9 वर्षीय किशोर अपने छोटे भाई और दोस्त के साथ स्कूल परिसर में खेल रहा था। तभी इसी गांव का रहने वाला योगेश उर्फ मोनू वहां आया और उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। आरोप है कि पास खेल रहे बच्चे वहां से भाग पड़े और योगेश किशोर को गांव की बणी में ले गया, जहां उसने किशोर के साथ न केवल घिनौनी हरकत की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीडि़त ने जैसे-तैसे घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई तो उनके भी होश उड़ गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |
नाबालिग बच्चे से कुकर्म
गांव की बणी में ले जाकर किया युवक ने कुकर्म
गांव का ही रहने वाला है आरोपी मोनू
घर जाकर छात्र ने परिजनों को बताई आपबीती
आरोपी के मामला दर्ज, जांच शुरू
Watch Video
https://youtu.be/vw4fSPoLs50
