शाहकोट में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के बड़े मंत्री SAD में शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव की जंग में कांग्रेस पार्टी को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा जब पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता और बेअंत सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव की जंग में कांग्रेस पार्टी को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा जब पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता और बेअंत सरकार में गृहमंत्री रहे ब्रिजभूपिंदर सिंह लाली ने शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणी अकाली दल में शामिल हुए | इस मौके पर लाली ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का मन उस दिन ही बना चुके थे जिस दिन कांग्रेस ने लाडी को टिकट का एलान किया था | साथ ही लाली ने लाडी शेरोवालिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए |

कांग्रेस को लगे इस झटके पर शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ब्रिजभूपिंदर सिंह के पार्टी में आने से दोआबा में पार्टी मजबूत होगी और नायब सिंह कोहाड़ की जीत और मजबूत होगी |

पूर्व मंत्री के अकाली दल में शामिल होने पर जहां कांग्रेस खेमे में नामोशी है तो वहीं कई गंभीर आरोप लगाते हुए लाली ने शाहकोट की जंग को और भी सरगर्म कर दिया है |

Watch Video

https://youtu.be/XNfymFc36oo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *