ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के टिब्बा रोड पर वी.डी.एम. स्कूल के 8वीं कक्षा की तीन छात्राएं गुरूवार को संदिग्ध हालात में स्कूल के बाहर से गायब हो गई। अभी तक इन छात्राओं की कोई ख़बर नहीं मिली है। तीनों छात्राअों की पहचान लता रानी, रुखसार और नैना के रूप में हुई है। लता रानी के चाचा ने बताया कि वह सुबह उसे स्कूल छोड़ कर आए थे पर बाद में स्कूल से फ़ोन आया कि उनकी लड़की स्कूल क्यों नहीं आई।
इसी तरह बाकी छात्राअों के परिवार वाले भी उनको स्कूल छोड़ कर आए थे पर उन को भी स्कूल से यही फ़ोन आया कि लड़कियां स्कूल नहीं आईं, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुअा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और थाना टिब्बा की पुलिस ने लापता छात्राअों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना टिब्बा के एसएचओ के मुताबिक वह लड़कियों की तलाश में जुट गए हैं मगर अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया तीनों लड़कियां स्कूल के बाहर से अपनी मर्जी से गई हैं बाकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
टिब्बा रोड से संदिग्ध हालात में 3 छात्राएं गायब
स्कूल के बाहर से गायब हुई 8वीं क्लास की 3 छात्राएं
तीनों छात्राओं का नहीं चला कोई पता
पुलिस कर रही है छात्राओं की तलाश
Watch Video
https://youtu.be/vpDuZMTO2VA
