ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला हिंसा के मुख्य आरोपी डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम की बेबी हनीप्रीत को अदालत ने बड़ा झटका दिया। सूत्रों का कहना है कि पंचकूला हिंसा के मामले में 8 आरोपियों ने जमानत के लिए याचिका अदालत में दाखिल की थी। जिसको अदालत ने रद्द कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि इन 8 अपराधियों की लिस्ट में हनीप्रीत और आदित्य इंसा का नाम भी शामिल है। इस याचिका से तो ऐसा लग रहा है कि बाबा की बेबी हनीप्रीत जेल में रह कर परेशान हो गई जिस कारण उसने जमानत की याचिका दाखिल की।
गौरतलब है कि दो साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप में डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सुनाई गई थी जिसके बाद हनीप्रीत ने राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए षड़यत्र रचा। पंचकूला मे दंगे भड़काए, निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं आगजनी के कारण कई लोगों की जाने भी गई। पंचकूला में दंगों को भड़काने के आरोप में हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।


