ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और बेटी सोनम कपूर की फिल्म एक ही दिन रिलीज होने वाली है जिस कारण दोनों के बीच गंभीर मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो 25 मई को रिलीज होने वाली थी जोकि अब 1 जून को रिलीज होगी।
वहीं दूसरी तरफ 1 जून को सोनम कपूर और करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वैडिंग भी रिलीज होने वाली है। जिस कारण दोनों भाई बहन एक ही दिन अपनी अपनी फिल्म को लेकर टकराएंगे।
गौरतलब है कि भावेश जोशी सुपरहीरो 15 मई को रिलीज होने वाली थी पर उस दिन जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणू रिलीज होने वाली थी जिस कारण फिल्म के निर्देशक ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे कर दिया। जो अब सोनम कपूर और करीना कपूर की फिल्म के साथ टकरा रही है।


