ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद में बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे | ताजा मामले में 6 लोगों ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है | युवती दिल्ली की रहने वाली है और उसे फोन करके फरीदाबाद बुलाया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने फरीदाबाद के नेशनल हाईवे नम्बर दो के पास सेक्टर 56 में बने कबाड़ गोदाम में वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
दरअसल दिल्ली में रहने वाली एक युवती को उसके एक दोस्त ने फोन करके बीती देर शाम फरीदाबाद में बुलाया था। यहां देर रात उस युवक और उसके पांच साथियों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए | महिला थाना प्रभारी सुशीला की माने तो कल देर रात उन्हें सूचना मिली की एक युवती के साथ 6 लोगों ने दुष्कर्म किया है | पुलिस ने सभी 6 लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
युवती से सामूहिक दुष्कर्म
6 दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम
दिल्ली की रहने वाली है युवती
फोन कर युवती के दोस्त ने बुलाया था फरीदाबाद
Watch Video
https://youtu.be/LxGm7Vzrdpg
