CM अमरिंदर सिंह ने किया ‘DAPO’ का शुभारंभ, तरनतारन को 555 करोड़ रुपए देने का ऐलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज तरनतारन का दौरा किया । इस दौरान CM ने नशा विरोधी मुहिम के ‘DAPO’ प्रोग्राम लांच किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज तरनतारन का दौरा किया । इस दौरान CM ने नशा विरोधी मुहिम के ‘DAPO’ प्रोग्राम लांच किया । इस दौरान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने तरनतारन को 555 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

पंजाब सरकार की ओर से नशा खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं । इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तरनतारन का दौरा कर नशा विरोधी ‘DAPO’ मुहिम का शुभारंभ किया । कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस दौरान उन्होंने 6 ज़िलों के डिपो वालंटियर्स के दूसरे पड़ाव की जानकारी दी । इस दौरान CM का कहना था कि पहले लोग नशे की दवाई लेने से डरते थे पर अब खुद लोग नशे की दवाई लेने आते हैं । पंजाब सरकार ने 26 नए ‘DAPO’ केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तरनतारन को 555 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पंजाब से नशे को को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी साथ ही उन्होंने कहा नशे को दूर करने के लिए परिवारों का सहयोग  भी जरूरी है। इसके बिना कुछ भी नहीं किया जा सकता है। कैप्टन ने आम जनता को नशा विरोधी मुहिम में साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी मुहिम पर अधिकारियों की टीम काम कर रही है, जो युवाओं को इस दलदल में से जाने से रोकेगी।

नशा विरोधी मुहिम ‘DAPO’ का दूसरा पड़ाव

CM अमरिंदर सिंह ने किया ‘DAPO’ का शुभारंभ

तरनतारन को 555 करोड़ रुपए देने का ऐलान

‘DAPO’ के 26 नए केंद्र खोनले का लक्ष्य- CM

Watch Video

https://youtu.be/mZV9KtY_il8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *