ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सलमान खान ने अपने चाहने वालों का ज्यादा इम्तिहान ना लेते हुए आखिरकार, 2018 की मच अवेटेड फिल्म रेस- 3 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है । ट्रेलर में सलमान खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं | फिल्म का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आया कि 23 घंटे में 9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है बता दे फिल्म में सलमान का डायलॉग पसंद किया जा रहा है, जिसमें वे कहते हैं ‘जिस रेस से मुझे निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ये बेवकूफ नहीं जानते कि इस रेस का सिकंदर मैं हूं’ साथ ही ट्रेलर में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, अनिल कपूर भी स्टंट करते दिखाई दिए ।
आपको बता दें कि रेस-3 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज़ होगी । फिल्म इस वजह से भी खास है क्योंकि बॉबी देओल भी इस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं । रेस-3 को मशहूर कोर्योग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है ।
Watch Video
