हल्का सुजानपुर में लूट के साथ हत्या की वारदात, एक महिला की मौत, 7 लोग गंभीर तौर से घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला पठानकोट के हल्का सुजानपुर में गांव अशोवाना में बुधवार रात कुछ लुटेरों ने यू, बी, डी, सी नहर के किनारे बसे कुछ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला पठानकोट के हल्का सुजानपुर में गांव अशोवाना में बुधवार रात कुछ लुटेरों ने यू, बी, डी, सी नहर के किनारे बसे कुछ राजस्थानी लोगों पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया | बताया जा रहा है कि लुटेरों की संख्या करीब 10-15 थी | जिन्होंने इन परिवारों पर हमला करते हुए यहाँ 2 लाख रुपये के करीब कैश, एक किलो चांदी और 4 तोले सोना लूट लिया | इतना ही नहीं जाते जाते घर के 6-7 लोगों को यहाँ घायल कर दिया |

वही एक महिला का कत्ल भी कर दिया | इसके बाद जब घायल ने शोर मचाया तो साथ पड़ते गाँव लोग वहा आ गए | पर तब तक लुटरे इस वारदात को अंजाम दे फरार हो चुके थे | इसके बाद लोगों ने यहाँ इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी | वहीं घायलों को पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती भी करवाया |

यहां घायलों का इलाज चल रहा है घायलों ने बताया कि जब रात को हमला हुआ | तब वे लोग सोए हुए थे और लुटेरों ने उन्हें सम्भलने का मौका ही नहीं दिया | उधर मौके पर इस घटना का जायज़ा लेने के लिए हल्का भोया के विधायक जोगिंदर पाल भी पहुंचे | जिन्होंने पुलिस को सख्त हदयतें दी कि इस की जल्द जांच कर दोषियों को सख्त से सख़्त सजा दी जाए | उधर मौके पर पहुंचे एस पी धर्मवीर गांधी ने कहा कि हर पहलू पर इस कि जांच कर रहे हैं और वह जल्द ही हमलावरों को पकड़ सलाखों के पीछे धकेलेगे |

हल्का सुजानपुर में लूट के साथ हत्या की वारदात

एक महिला की मौत, 7 लोग गंभीर तौर से घायल

2 लाख रुपए की नकदी की लूट को लुटेरों ने दिया अंजाम

1 किलोग्राम चांदी और 4 तोले सोना लूट हुए फरार

Watch Video 

https://youtu.be/VHOF9n0SBR8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *