पंजाब के सीेएम को किसानों से मांगनी चाहिए मांफी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों से माफी मांगने की सलाह दी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों से माफी मांगने की सलाह दी है।

sukhpal singh khaira

सुखपाल खैरा का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकार बनाने से पहले पंजाब के किसानों से बादा किया था कि पंजाब के किसानों का सारा कर्जा माफ किया जाएगा। पर अपने वादे अनुसार उन्होने ऐसा नहीं किया जिस कारण पंजाब के किसानों से उनको माफी मांगनी चाहिए।

khaira and captain

सुखपाल खैरा का ये भी कहना है कि पंजाब में लगातार किसानों और खेत मजदूरों के द्वारा खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है। पर पंजाब सरकार इनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। इसके साथ ही खैरा ने किसान के मसले को लेकर पंजाब सरकार से तीन दिन का इमरजेंसी सेशन बुलाने की अपील भी की है।

farmer

गौरतलब है कि पंजाब में 24 घंटे के अंदर पांच किसानों ने कर्ज की परेशानी के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर कब तक किसान आत्महत्या करते रहेंगे। फिलहाल अब देखना ये होगा कि पंजाब  सरकार इन किसानो के लिए क्या करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *