ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां ये घटना चंडीगढ़ सेक्टर 35 के सुरेश कुमार के साथ घटित हुई। हुआ यूं कि कुछ दिन पहले गाड़ी ठीक कराई तो पैमेंट करने लगे तो देखते हैं कि उनके खाते में सिर्फ 356 रूपये बचे हुए हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये थी कि उनके नंबर पर कोई OTP भी नहीं आया तो बिना ओटीपी,ओएसपी के खाते से पैसे कैसे निकल गए।
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपना ATM पिन ना बताएं। जब आप ATM का इस्तेमाल कर रहे हों तो देख लें कि कोई आपको साथ तो नहीं खड़ा, अगर कोई खड़ा हो तो उसे बाहर खड़े रहने के बोलें। तो वहीं कुछ एटीएम मशीनों के साथ कैमरा लगाया होता है जिससे डुप्लीकेट कार्ड बना कर पैसे निकाल लिए जाते हैं।
आपको बता दें कि अगर आपके पास बैंक से कोई फोन आता है कि आपके कार्ड की वैलिडिटी खत्म होने वाली है या कोई अन्य जानकारी मांगे तो कोई भी जानकारी ना दें क्योंकि इससे आप फ्राड के शिकार हो जाएंगे।


