महिला के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों के साथ की मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है पर जमीनी हकीकत कुछ और होती है। आए दिन महिलाओं से जुडी कई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है पर जमीनी हकीकत कुछ और होती है। आए दिन महिलाओं से जुडी कई वारदातें सामने आ ही है पर सरकार इस संबंध में कुछ भी नहीं कर रही है। ऐसा ही एक और मामला फाजिल्का से सामने आया है जहां पर एक महिला छेड़छाड़ का शिकार हुई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तो दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसके बारें में पीड़ित महिला ने आरोपियों के माता पिता को बताया तो आरोपियों के माता पिता और दोनों आरोपियों ने उल्टा उसको ही धमकाना शुरू कर दिया।

Teasing

इतना ही नहीं पीड़ित महिला के देवर के साथ भी मार पीट की। इस मामले के बाद महिला के देवर ने और पीड़ित महिला ने इन आरोपियो की शिकायत पुलिस को दी पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के देवर बताया कि उसकी भाभी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की है लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की सिर्फ मेरे साथ लड़ाई झगड़े का ही मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *