ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब में पूर्व सरपंच को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पूर्व सरपंच मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें छिंदा सिंह मुक्तसर साहिब में कांग्रेस पार्टी के नेता और कोठे चीदियां के पूर्व सरपंच थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

