ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जब से अपना पद संभाला है वो तब से वो जेलों से जुड़ी कार्रवाई कर रहे है। सूत्रों का कहना है कि जेल मंत्री ने पंजाब के मशहूर गैंगस्टर लक्खा सिधानां और उसके साथी को जेलों में सुधार करने के मामले को लेकर मुलाकात की।
इतना ही नहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि इस मुलाकात के दौराम लक्खा सिधाना ने जेल के अंदर होने वाली गैरकानूनी कामों के लेकर कई अहम खुलासे भी किए। लक्खा ने बताया कि जेलों के अंदर ही नशों का व्यापार, सुपारी लेकर कत्ल करवाने जैसे अपराध किए जाते है। सूत्रों के अनुसार लक्खा सिधाना ने नाभा, फिरोजपूर और कपूरथला की जेलों का हवाला देते हुए कहा कि जेल के होने वाले अपराधों में सुपरीडेंटों का ही हाथ होता है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि नशे के मामले पर लक्खा सिधाना ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आशंका जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गांव में नशे की बिक्री का काम पूरे जोरों पर है। हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नशे के तस्करों को पकड़ कर जेल में डालने की बात कही थी। पर अभी तक पंजाब में नशा तस्कर जेलों के बाहर बेखौफ घुम रहे है।


