ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने राहत प्रदान करते हुए उनको 30 साल पूराने मामले से बरी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को तीन साल की सजा रद्द कर दी गई है। यह सजा 2006 में पंजाब औऱ हरियाणा ने सुनाई थी।
जिसको सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है। वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी जाहिर करते हुए पंजाब के लोगों को उनके लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उन्होने कहा कि पंजाब के लोगों की दुआओँ की वजह से ही नवजोत सिंह सिद्धू को कामयाबी मिली है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के लोगों को शुक्रिया करते हुए कहा कि अपनी आखिरी सांस तक पंजाब के लोगों के लिए समर्पित है। बता दे कि ये मामला 27 दिसंबर 1988 का है। इस मामले में गुरनाम सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिस कारण 30 सालों से नवजोत सिंह सिद्धू पर केस चल रहा था। जिससे वो बरी हो गए है। सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू पर 6000 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।


