सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों पर भांजी लाठियां, सचिवालय का घेराव करने जा रहे थे शिक्षक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगों को लेकर सचिवालय का घेराव करने जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों पर पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगों को लेकर सचिवालय का घेराव करने जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों पर पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक में जमकर लाठियां भांजी। पुलिस के इस एक्शन से दस शिक्षक घायल हो गए जबकि दर्जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रताप पार्क से शुरू होकर मार्च करने के लिए सैंकड़ों शिक्षक सचिवालय की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि काम के बदले में उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।

srinagar

प्रदर्शनकारी जैसे ही लाल चौक की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और उन पर लाठियां भी बरसाई। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके कोठी बाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया पर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। शिक्षकों ने कहा कि कई महीनों से उनका वेतन लंबित है और  सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि करीब 45 हजार शिक्षक जम्मू कश्मीर में एसएसए के तहत काम कर रहे हैं। सरकार शिक्षा का स्टेंडर्ड सही करने की बात करती है पर सरकार वास्तव में कुछ नहीं कर रही है।

श्रीनगर: सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों पर भांजी लाठियां

पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक में किया लाठीचेर्ज

सचिवालय का घेराव करने जा रहे थे शिक्षक

कई प्रदर्शनकारी शिक्षकों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *