ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नोट भी छप गया बाजार में भी आ गया और लोग रोज के लेन देन में इनका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
अगर आपका 200 और 2000 का नोट फट गया तो क्या करोगे? आप का सीधा जबाब होगा कि बैंक जाएंगे और चेंज करा लेंगे। बता दें कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि सरकार ने नए नोटों को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि आप उन्हें बदलवा सकें।
RBI के एक्ट 1934 के सेक्शन 28 में नोट चेंज करवाने का प्रावधान है। सरकार ने 200 और 2000 के नए नोट तो छाप दिए लेकिन नए नियम बनाना सरकार भूल गई। तो वहीं अब देखना है कि सरकार आखिर कब कदम उठाती है ताकि लोगों को परेशानी ना हो।


