ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: माता वैष्णो देवी के नए पैदल यात्रा ट्रैक को अधिकारियों ने ट्रॉयल पर शुरु किया । बता दें कि ट्रैक की लंबाई 7 किलोमीटर के करीब है। वहीं श्राईन बोर्ड अधिकारियों ने कहा है कि काफी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है, और मार्ग पर घोड़े पिठू आदि नहीं चलाए जाएंगे। नए ट्रैक पर पहला जत्था आज करीबन 12 बजे रवाना किया गया | जिसको लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला, और यात्रियों ने कहा कि पहले वाले ट्रैक पर हम लोग घोड़ों से काफी परेशान होते थे लेकिन अब हमें काफी ख़ुशी है, कि नया ट्रैक खोल दिया गया है यात्रियों के लिए।
Watch Video
https://youtu.be/snojK5IDV_0
