ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गायक बब्बू मान के घर पर चोरों ने हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार चोरों ने बब्बू मान के घर सहित 5 औऱ घरों में चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
बब्बू मान के गांव खंट के सरपंच का कहना है कि बब्बू मान का घर बंद रहता है। इसलिए चोरों को वहां से कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने दूसरे घरों पर हमला कर दिया।
इस दौरान चोरों ने सोने के गहने और 28 हजार रूपए नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है.


