ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लड़किया आज हर एक क्षेत्र में लड़को से आगे है। शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का लड़िकयों ने अव्वल रह कर अपने माता पिता के साथ साथ देश का भी नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि पेशावर की रहने वाली मनमीत कौर को पाकिस्तान टेलीविजन पर बतौर पत्रकार काम करने का मौका मिला है।
पाकिस्तान समाचार चैनल पर पत्रकार के तौर पर काम करने वाली वो पहली पाकिस्तान सिख लड़की है। बता दें कि मनमीत कौर नीजी चैनल पर सिखों के प्रोग्राम को कवर करने के साथ साथ गैर सरकारी संस्थों के प्रोग्राम को भी कवर किया करेंगी।
वहीं इस कामयाबी पर मनमीत का कहना है कि वो इस सफलता को हासिल करके बहुत खुश है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि उनको पाकिस्तान के सब से कम गिनती वाले सिख भाईचारे की आवाज औऱ मुशिकलें को पाकिस्तान सरकार तक पहुंचाने का मौका मिला है।

