ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के विवादित नेता राणा गुरजीत सिंह की बाबा बकाला के मेहता चौक नजदीक शूगर मिल में भयंकर आग लग गई।
इस आग के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार इस आग ने 20 एकड़ से अधिक ज़मीन को अपनी चपेट में ले लिया।
दरअसल इस मिल के अन्दर बायलर जलाने वाला सामान रखा हुआ था जिसमें एक चिंगारी लग जाने के कारण आग लग गई।
यही नहीं अंधेरी तूफ़ान के कारण हवा की गति काफी ज्यादा थी। जिस कारण इस आग ने विराट रूप ले लिया। यह आग इतनी फ़ैल गई की। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
इस मामले में जानकरी देते हुए मिल के जी एम का कहना है कि यह आग खेतों में गेहूं की नाड़ को लगी थी। क्योंकि नाड से आग कच्चे समान में लगी है। जिस कारण यह नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।




