नवाज शरीफ ने माना मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ का बड़ा खुलासा | शरीफ ने माना मुंबई हमले में था पाकिस्तान का हाथ है| एक अखबार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ का बड़ा खुलासा | शरीफ ने माना मुंबई हमले में था पाकिस्तान का हाथ है| एक अखबार को दिए इंटर्व्यू में नवाज़ ने माना पाकिस्तान में अभी भी चल रहे कई आतंकी संगठन |

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बड़ा खुलासा किया है । 26/11 मुंबई आतंकी हमले को लेकर नवाज़ शरीफ ने पाक अखबार ‘डॉन’ को इंटरव्यू दिया है जिसमे उन्होंने माना कि मुंबई हमले में पाकिस्तान का हाथ है । इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जिक्र किया कि सरकार की मदद से आतंकी सीमा पार करके भारत गए थे ।

नवाज़ शरीफ ने काफी सारे सवाल भी उठाये । पाकिस्तान सरकार ने आतंकियों को सीमा पार करके मुंबई में हमला करने की इजाजत क्यों दी ? उन्होंने कहा कि आतंकियों का समर्थन करके पूरा पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है । पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब पड़ चूका है । सबका मानना है पाकिस्तान आतंकियों का साथ देता है । 26/11 में हुआ मुंबई आतंकी हमले में करीब 150 लोगों की हत्या हुई थी ।

नवाज शरीफ ने यह भी साफ तौर पर माना कि पाकिस्तान में आतंकी सक्रिय हैं और पनाह पाते हैं । इससे पहले भारत काफी समय से यह बात कहता आ रहा है कि पाकिस्तान आतंकी की पनाहगाह है, लेकिन वो इस बात से इनकार करता रहा है । अब बता दे कि पाकिस्तान की नापाक हरकत की पोल उसके पूर्व प्रधानमंत्री ने ही खोल दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/erSqpLRLKO8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *