ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जगराओं-लुधियाना हाईवे पर गाड़ी में से एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान जीवनजोत के तौर पर हुई है।
बता दे कि मृतक जीवनजोत के पिता विजिलेंस विभाग में SHO के तौर पर तैनात है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि जीवनजोत की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।

