ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा अदालत में सख्त सुरक्षा के बीच से बड़े ही आराम से हथियार लेकर पहुंच गए जिसके बाद अदालत में तैनात सुरक्षा प्रबंधकों पर सवाल उठाए जा रहे हे कि अदालत में हजारों की गिनती में आने वाले लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है या नहीं। SHO बाजवा अपने साथ हथियार को लेकर अदालत में पहुंच गए।
जिसके बाद बड़ा सवाल उठता है जैसे SHO बाजवा आराम से हथियार लेकर जा सकते है तो ऐसे तो कोई भी अदालत के अंदर हथियार लेकर जा सकता है। अदालत में आने वाले लोगो की सुरक्षा किन हाथों में है। SHO मामले के बाद अदालत में तैनात सुरक्षा प्रबंधको की पोल खोल कर रख दी है। गौरतलब है कि अदालत कॉपलेक्स के मुख्य गेट पर भारी संख्या पर पुलिस तैनात होती है पर उन्होने अपने काम को सही तरीके से नहीं किया।
इतना ही नहीं जिला सेंशन जज के दफ्तर के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात होते है पर इन्होने ने भी SHO बाजवा का हथियार चैक नहीं किया। गौरतलब है कि कोर्ट में कई संगीन मामलों पर और कई खतरनाक अपराधियों को सजा सुनाई जाती है। इसके बावजुद अदालत के सुरक्षा प्रबंधक अपने कार्य को लेकर चौंकने नहीं है। आम जनता भी अदालत में आती है जिनकी सुरक्षा सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। सूत्रों का ये कहना है कि SHO परमिंदर बाजवा ने अदालत में तैनात सुरक्षाकर्मियों की पोल खोल कर रख दी है। जिसके बाद सुरक्षा प्रबंधों और पुलिस के कामकाजों पर भी सवाल खड़े कर रख दिए है।


