ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोलन के ओच्छघाट में ट्रक-बाईक की भीषण टक्कर हो गई | हादसे में बाईक स्वार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई | हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर उसे ट्रक समेत पकड़ लिया |
पुलिस ने ट्रक चालकों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहने थे | जिसके चलते उन्हें सिर में गहरी चोटें आईं | फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है |

