तीन लुटेरों ने सुनार की दुकान पर गोली मारकर की लूट, 33 लाख का सोना और 2 लाख रुपए लूटे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु की नगरी अमृतसर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही । अमृतसर के गुरु बाजार में तीन लुटेरों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु की नगरी अमृतसर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही । अमृतसर के गुरु बाजार में तीन लुटेरों ने सुनार की दुकान पर काम करने वाले कारीगर को गोली मारकर दूकान में पड़ा लाखों का सोना और नकदी लूट लिया । दुकान मालिक ने बताया कि देर शाम उसकी दुकान पर काम करने वाला रमेश काम कर रहा था कि अचानक तीन लुटेरों ने हथियारों के दम पर दुकान में पड़ा करीब 33 लाख का सोना और 2 लाख नकदी लूट ली ।

tripple-murder-delhi

रमेश की टांग पर गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने दुकानदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।

 थमने का नाम नहीं ले रहीं लूट की वारदातें

तीन लुटेरों ने सुनार की दुकान पर की लूट

लुटेरों ने 33 लाख का सोना और 2 लाख रुपए लूटे

दुकान पर काम करने वाले कारीगर को मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *