दबंग SHO ने बताया Hardev सिंह शेरोवालिया से जान को खतरा

Online Desk: SHO परमिंदर सिंह बाजवा अपनी कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। गौरतलब है कि SHO परमिंदर बाजवा को…

Online Desk: SHO परमिंदर सिंह बाजवा अपनी कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। गौरतलब है कि SHO परमिंदर बाजवा को उनकी कार्यप्रणाली के कारण जनवरी में DGP सुरेश अरोड़ा ने प्रशंसा पत्र दिया था। हालांकि ये प्रशंसा पत्र को बाजवा को अच्छी कार्यप्रणाली के चलते दिया गया था। मौजूदा समय में पंजाब सरकार SHO बाजवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

Laddi-Sherowalia-Paramjit-S

बता दें कि SHO बाजवा ने शाहकोट उपचुनाव के कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया के खिलाफ खनन को लेकर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद SHO पर कई तरह के सवाल उठाए जाने लगे। यहां तक कि कांग्रेस सरकार ने ये भी कहा कि SHO ने मामला दर्ज करने से पहले सुखपाल खैरा और दलजीत चीमा के साथ बातचीत की थी। पर SHO ने इस बात को साफ तौर से नकारा है।

laadi 1

प्रेस वार्ता के दौरान SHO ने ये भी कहा कि लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कांग्रेस से उनकी जान को खतरा है। जिस कारण वो एक होटल में रह रहे है। क्योंकि यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। जिस कारण अब पंजाब सरकार पर ये सवाल उठते है कि वो पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई इस कार्रवाई पर सवाल क्यों उठा रही है। जबकि इसी थानेदार को उसकी अच्छी कार्यप्रणाली की वजह से सम्मानित किया गया था। नाजायज खनन को लेकर पंजाब सरकार ने ही आवाज बुलंद किए हुए है यदि नाजायज खनन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तो पंजाब सरकार को पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *