1 लाख करोड़ में ‘Walmart’ ने ‘Flipkart’ को ख़रीदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वॉलमार्ट ने भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीद लिया है। वॉलमार्ट ने कंपनी की 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वॉलमार्ट ने भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीद लिया है। वॉलमार्ट ने कंपनी की 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर यानी 1.05 लाख करोड़ रुपये में खरीदी इस डील से वॉलमार्ट भारत के ई – कामर्स बाजार में दाखिल हो जाएगा।
FLIP
भारत में ई – कामर्स का बाजार एक दशक में 200 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। डील में 11 साल पुरानी फ्लिपकार्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया। इस डील के साथ ही वॉलमार्ट इसमें दो अरब डॉलर का नया निवेश करेगा। फ्लिपकार्ट के बाकी बचे शेयर दूसरी कंपनियां भी खरीदने में लगी हैं।
flip 3
गूगल की स्वामी कंपनी अल्फाबेट को भी संभावित निवेशक माना जा रहा है जो 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीद सकती है। इस सौदे के बाद वॉलमार्ट के सीईओ ने फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों से कहा, यह सबसे अच्छा सौदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *