मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के कार्यक्रम पर मेजिस्ट्रेट ने लगाई रोक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का एक कार्यक्रम तिलकधारी महाविद्यालय में होना था जिस पर रोक लगा दी गई है। जानकारी अनुसार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का एक कार्यक्रम तिलकधारी महाविद्यालय में होना था जिस पर रोक लगा दी गई है। जानकारी अनुसार तिलकधारी महाविद्यालय में सपना चौधरी का एक कार्यक्रम 14 मई को होना था जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने रोक लगा दी है।

बताया जा रहा है कि महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने सपना चौधरी के कार्यक्रम का विरोध जताया जिसके बाद उस पर रोक लगा दी। विरोध कर रहे छात्र नेताओं का कहना था कि इस तरह का कार्यक्रम स्वर्गीय शहीद उमानाथ सिंह की गरीमा को बर्बाद कर देगा और महाविद्यालय के छात्रों के लिए भी इस तरह के प्रोग्राम ठीक नहीं है।

 Sapna Choudhary

इसके इलावा उनहोने ये भी कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्यक्रम के इलावा और किसी भी तरह का कार्यक्रम ना करवाया जाए।

sapna chaudhary

साथ ही उन्होने ये भी कहा इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों पर बहुत बुरा प्रभाव डालते है। छात्र नेताओं ने सपना चौधरी के प्रोग्राम को लेकर कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में वो व्यवसायिक प्रोग्राम करवा रहे है। जिस पर अदालत ने रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *