ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी युवक को शराब पी कर गाड़ी चलाने के आरोप में यू के में 22 महीने की कैद की सजा सुनाई गई। जानकारी अनुसार परणजीत सिंह ने नशे की हालत में बीते साल 14 अक्तूबर को पैदल यात्रियों के एक समूह पर गाड़ी चढा दी थी।
मौके पर ही उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के बाद पता चला कि उसने शराब पी हुई थी। जिस कारण वो खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। इस हादसे के कारण दो लोग घायल हो गए। जिस कारण यू के की लीसेस्टर क्राउन कोर्ट ने उसको 22 महीने की सजा और दो साल तक के लिए ड्राइविंग के लिए आयोग्य एलान कर दिया है।

