ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मेवात- करीब 11 दिन पहले खोड़ बसई गांव में बारहवीं की छात्रा के अपहरण, गैंगरेप, आत्हत्या मामले में एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि मामले में अब तक बहुत से लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने 90 फीसदी तक केस को सुलझा लिया है | पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल की रिपोर्ट के अलावा तकनीकी और क़ानूनी राय ली जा रही है | आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों अलग -अलग मुलाकात कर अपनी बात उनके सामने रख चुके हैं |
जिन आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था, उनके अलावा कुछ और लोगो पर भी नजर रखी जा रही है | जल्दबाजी में किसी के साथ गलत न हो | इस दिशा में ध्यान दिया जा रहा है | वहीं महिला सुरक्षा पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि आपरेशन दुर्गा के अलावा महिलाओं को आत्मरक्षा के लेकर कई गुर दिए जाते हैं। एसपी का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर नूंह पुलिस बेहद चिंतित है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाने की जरुरत है, वो उठाये जाएंगे |
Watch Video
https://youtu.be/F7tOobP3lI4
