ऑटो ड्राईवर के घर में कोहली ने ज़मीन पर बैठ कर खाया खाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। मैच को खेलने के लिए RCB की टीम हैदराबाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। मैच को खेलने के लिए RCB की टीम हैदराबाद गई थी। विराट की कप्तानी वाली RCB की टीम में बॉलर मोहम्मद सिराज भी  हैं, जिनका घर हैदराबाद में है। जिसके बाद टीम के कुछ मेंबर्स सिराज के बुलावे पर उनके घर डिनर पर पहुंचे। इस मुलाकात के फोटोज सिराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए।

KOHLI 2

सभी प्लेयर्स ने बिल्कुल देसी अंदाज में जमीन पर बैठकर खाना खाया। तो वहीं एक फोटो में वे भावुक होकर विराट से गले मिलते दिखे। इस फोटो के साथ कैप्शन में सिराज ने लिखा, ‘थैंक यू वीके भैय्या, ये मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे बेहतरीन गिफ्ट है। इसके बाद दूसरे फोटो में सिराज ने लिखा, ‘अल्हमदुलिल्लाह, आप सबका स्वागत करना मेरे और मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात रही। अपना कीमती वक्त निकालकर हमारे घर डिनर पर आने के लिए आप सभी का शुक्रिया। ये बहुत मायने रखता है…’ 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में जन्मे हैं। उनके स्टार क्रिकेटर बनने से पहले तक उनके पिता हैदराबाद में ऑटो चलाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *