ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से जेरुसलेम में उनके निवास पर मुलाकात की | राष्ट्रपति रूवेन ने गर्म जोशी से सीएम मनोहर लाल का स्वागत किया | राष्ट्रपति ने कहा कि वे एक टीवी साक्षात्कार से समय निकाल कर उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं |
राष्ट्रपति ने नवंबर 2017 में घारौंडा के दौरे का याद करते हुए कहा कि हरियाणा विकास के हर क्षेत्र में अदभुत काम कर रहा है | उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में हरियाणा के योगदान और भारत के केंद्रीय खाद्य भंडार में अनाज के योगदान पर हरियाणा की सराहना की |
इजरायल के राष्ट्रपति से सीएम मनोहर ने की मुलाकात
राष्ट्रपति रूवेन ने की हरियाणा की प्रगति की प्रशंसा
Watch Video
https://youtu.be/HFsfbyUzVR4
