ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में हुए सड़क हादसे में स्कूल जा रहे छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र और टक्कर मारने वाली ऑडी कार में सवार एक परिवार के 6 सदस्य गंभीर घायल हो गए। ऑडी कार सवार जम्मू से दिल्ली जा रहे हादसे के बाद घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रैफर कर दिया गया ।
यह हादसा सुबह सात बजे उस समय हुआ जब साईकिल सवार स्कूल जा रहे भाईयो और एक्टिवा सवार छात्र को जम्मू से दिल्ली जा रहे परिवार की ऑडी गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्गाकर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी सड़क के नीचे खाई में उत्तर गई। हादसे में मारे गए छात्र ट की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो राजधन का रहने वाला है जबकि साईकिल पर ही उसके साथ जा रहा उसका छोटा भाई गुरकीरत था , एक्टिवा पर जा रहा छात्र रुपिंदर सिंह घुल्ला का रहने वाला था ।
सड़क हादसे में छात्र की मौत, 8 लोग घायल
कार ने मारी साईकिल और एक्टिवा के टक्कर
हादसे में घायलों को जालंधर रैफर किया
जम्मू से दिल्ली जा रहे थे कार सवार
Watch Video
https://youtu.be/ucgBmYx2r0E
