ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस में SHO के पद में तैनात परमिंदर सिंह बाजवा ने कांग्रेस पार्टी को चुनौती दी। सूत्रों का कहना है कि SHO बाजवा ने चुनौती देते हुए कहा कि शेरोवालिया की छित्तर परेड करके अंदर ना सुटिया तां जट्ट का पुत ना केहो। जी हां ये शब्द SHO ने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा है। कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि वो लाडी शेरोवालिया को मार मार कर जेल के अंदर ना भेजा तो उसको कोई भी जट्ट का बेटा ना कहना।
गौरतलब है कि SHO ने अपना ये बयान देते हुए कई खुलासे किए भी किए। पंजाब सरकार को ये दबंग इस्पेक्टर टक्कर दे रहा है। SHO ने ये भी बताया कि पर्चा दर्ज करने के बाद उसको कई अधिकारियों के और पंजाब कांग्रेस के दफ्तरों से फोन आने लगे थे। इतना ही नहीं उस पर ये भी दबाव डाला जाने लगा कि वो लाडी शेरोवालिया को इस केस से बाहर निकाल दे।
पर वो ऐसा नहीं करेंगा वो किसी भी हालत में लाडी शेरोवालिया को जेल भेज कर ही रहेगा। सूत्रों से ये भी पता चला है कि SHO बाजवा ने बताया कि उसको कांग्रेस से खतरा है इसलिए वो एक होटल में रह रहा है क्योकि वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगे हुए है। जिस कारण वो यहां पर सुरक्षित है। साथ ही उसने ये भी कहा कि इसके लिए वो हाईकोर्ट तक भी जाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि SHO बाजवा का ये बयान एक टीवी चैनल को दिया गया है।


