ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जंडियाला-जालंधर हाईवे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ जिस कारण इस हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार एक्टिवा पर एक महिला अपने बच्चे के साथ जंडियाला की तरफ जा रही थी कि रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक्टिवा को टक्कर मार दी जिस कारण एक्टिवा पर सवार बच्चा सड़के बीच गिर गया और उसको पीछे से आ रहे टिप्पर ने बच्चे को कुचल दिया।
जिस कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाडी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है।


