ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्नाटक के विजयपुरा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया | मोदी ने कहा कि लोगों ने सिद्धारमैया सरकार और कांग्रेस को पांच साल के लिए कड़ी सजा देने का मन बना लिया है | कांग्रेस नेता अभी से अपने घरों में बैठ गए और उनके शीर्ष नेता हार के बहानों पर मंथन कर रहे हैं |
लोगों ने बनाया कांग्रेस को सजा देने का मन– मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं धरती पर हूं जोकि भगवान बसवेश्वरा से जुड़ी हुई है | उनका संदेश सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का था, लेकिन कांग्रेस उनके सिद्धांतों पर नहीं चल रही है | उन्हें बस अपने वोटों की चिंता है |
कांग्रेस की नीति बांटो और राज करो– मोदी
मोदी ने कहा इस सरकार की नीति बांटो और राज करो की है, ये अपने मतलब के लिए किसी भी हद तक जा सकती है । कांग्रेस बसवन्ना के विचारों के खिलाफ काम कर रही है । लेकिन कर्नाटक की जनता उसे ऐसा नहीं करने देगी ।
हम प्रधानमंत्री बीमा योजना लेकर आए– मोदी
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त है । सिद्धारमैया सरकार में ऐसा कोई मंत्री नहीं है, जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप न लगा हो । दिल्ली में पचास साल तक कांग्रेस की सरकार रही, इसके बाद वाजपेयी सरकार आई, और तब जाकर भगवान बशेश्वर की मूर्ति संसद में लगाई गई । हमारी सरकार ने 12 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना के तहत लोन दिया है । हमारी सरकार लोगों के लिए प्रधानमंत्री बीमा योजना लेकर आई है । गरीब से गरीब आदमी इस योजना का लाभ ले सकता है ।
कांग्रेस को अपने नेताओं पर नहीं भरोसा
मोदी ने कहा की कांग्रेस सरकार इतनी भ्र्ष्ट हो चुकी है कि कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं रहा दरअसल एक बार सोनिया गांधी के कर्नाटक में प्रचार के लिए उतरने पर कहा कि मैंने एक कांग्रेस नेता का इंटरव्यू देखा, जो कह रहा था कि अगर सोनिया आएंगी, तो राज्य में पार्टी को फायदा मिलेगा | इसका मतलब ये है कि कांग्रेस को अपने नेता में भी भरोसा नहीं है |
बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा का कानून बनाया
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा का कानून बनाया | हम जब तीन तलाक का कानून लेकर आए, तो कांग्रेस ने राज्यसभा में इसे रोक दिया | बेटियां, बेटियां होती हैं, उनकी सुरक्षा को सोशल सिक्योरिटी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए |
