ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस अकसर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहती है । इस बार मोगा पुलिस चर्चा में है जिसकी वजह है एक गरीब परिवार के साथ मारपीट । मोगा के फतेहगढ़ पंजतूर के एक परिवार का आरोप है कि चोरी के शक में देर रात पुलिस उनके घर में दीवार फांदकर घुस आई और 17 और 18 साल की दो बहनों की लाठियों से मारपीट की। जिसके बाद परिवार ने शोर मचाया और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई । मारपीट में घायल हुईं दोनों बहनों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली
पुलिस पर दो बहनों के साथ मारपीट का आरोप
पुलिस ने चोरी के शक में की मारपीट
दोनों बहनें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती
Watch Video
https://youtu.be/kpoQo4kFBz0
