मौसम से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ना करें यकीन, बस बरतें सावधानी: मौसम विभाग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मौसम विभाग ने पंजाब सहित 13 राज्यों में तेज बारिश और तूफान आने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद कई राज्यों में स्कूलों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मौसम विभाग ने पंजाब सहित 13 राज्यों में तेज बारिश और तूफान आने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का एलान कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस तूफान को लेकर लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया था।

weather

सभी ने अपने अपने घरों में पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए थे। पर दिन के अंत के साथ ही इस तूफान के नाम पर बारिश और हवा की कही कही ही झलक देखने को मिली। बता दे कि पंजाब में कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ कई अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आ रही मौसम को लेकर सूचनाओं और अफवाहों पर विश्वास ना करनें की अपील भी की।

weather 1

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि मौसम से जुड़ी सही जानकारी वो मौसम विभाग वैबसाइट www.imd.gov.in पर ले ऐसे किसी भी मैसेज पर विश्वास करके परेशान ना हो। वो मौसम विभाग की वैबसाइट पर जा कर सही जानकारी लें। बता दें कि मौसम विभाग ने 8 मई को पंजाब में बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *