ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के Dabang सलमान खान की बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले पर जोधपुर कोर्ट में पेशी हुई। बता दें कि ये सुनवाई महज पांच मिनट के लिए ही चली थी। इस दौरान सलमान खान के द्वारा दायर की गई अपील याचिका पर सुनवाई की गई।
बता दें कि सलमान खान ने छह अप्रैल को मामले से संबंधित एक अपिल दायर की थी। इस अपील को अदालत ने स्वीकार कर लिया था। जिस पर सुनवाई सोमवार को हुई। पर इस दौरान वकील ने और समय मांगा तो अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को करेंगी।

