SHO की गतिविधियां ठीक नहीं, मामला दर्ज करने के लिए SHO ने की थी खैरा से बात:CM Amarinder

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शाहकोट उपचुनाव को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है। हरदेव सिंह लाडी पर दर्ज एफआईआर पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शाहकोट उपचुनाव को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है। हरदेव सिंह लाडी पर दर्ज एफआईआर पर सीएम ने कहा कि एसएचओ की गतिविधियां ठीक नहीं थी। एफआईआर दर्ज होने से पहले एसएचओ की सुखपाल खैरा के साथ बात हुई थी।

जिससे यही लग रहा है कि किसी राजनीतिक साजिश के तहत ही इस एफआईआर को दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सिलेबस के मसले पर सीएम ने कहा कि ये मसला राजनीति से प्रेरित है। बेवजह इस विवाद को खड़ा किया गया है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि शिरोमणी अकाली दल के प्रधान लोगों को गुमराह कर रहे है।

captain amarinder singh

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हमने 4 साहिबजादों के चैप्टर को सिलेबस में जोड़ा है। वहीं इस मामले के हल के लिए पंजाब सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का नाम ओवर साइड कमेटी दिया गया है। इस कमेटी में सिलेबस से जुडे मसले को हल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *