ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लड़कियों को गोद लेने के मामले में पंजाब देश का सबसे प्रमुख प्रांत बन कर सामने आया है। सरकार की तरफ से बेटी गोद लो संबंधी जारी किए गए आकंड़ों में पंजाब का नाम सबसे पहले स्थान पर आया है। इन आकंड़ों के अनुसार पिछले 6 सालों में भारत में गोद लेने वाले बच्चों में 60 फीसदी लड़कियां है।

हालांकि गिनती के आधार पर सबसे अधिक बच्चे महाराष्ट्र में गोद लिए गए है। वहीं बात करें पंजाब की तो पंजाब फीसदी के आधार पर पहले नंबर पर है। चाइल्ड एडॉप्शन रिचर्स ऑथर्टी के द्वारा जारी किए गए आकंड़ो के अनुसार पिछले 6 साल में तकरीबन 59.77 फीसदी लोगों ने लड़कियों को गोद लिया है
जबकि 40.23 फीसदी लोगों ने लड़कियों को गोद लिया पर पंजाब में यह आकंड़ा राष्ट्रीय स्तर से अधिक 75 फीसदी से 82 फीसदी के मध्य में है। वता दें कि पंजाब में 2016-17 में गोद लिए गए 61 बच्चों में से 12 लड़के और 49 लड़कियां है। जिससे साफ पता चलता है कि पंजाब 80 फीसदी लोगों ने बेटी को गोदी लिया है।

