ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खराब मौसम और तूफान की भविष्यवाणी के बाद जहां हरियाणा सरकार ने दो दिन के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया है तो वहीं पंजाब सरकार ने तूफान को लेकर अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं किए है।
जैसे ही हरियाणा के स्कूलों में छुट्टी का एलान हुआ वैसे ही पंजाब के स्कूलों के अध्यापिक, विद्यार्थी और विद्यार्थियों के परिजन दुविधा में पड़ गए क्योकि भविष्यवाणी के बाद भी पंजाब में मौसम से जुड़ी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हरियाणा के स्कूलों में छुट्टी की खबरें सामने आने के बाद विद्यार्थियों के परिजन अगले दो दिन की छुट्टी के बारें में पुछने लगे।
पंजाब सरकार से इस संबंधी कोई निर्देश ना मिलने के कारण स्कूल प्रशासन छुट्टी को लेकर टाल मटोल करते हुए नजर आए है। स्कूल प्रशासन का ये ही कहना है कि उनको अभी तक पंजाब सरकार की तरफ से कोई निर्देश जारी नहीं हुए है।


