ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरूग्राम में तेज रफ्तार के कहर से 2 लोगों को जान गवानी पड़ी | दरअसल, गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार को रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी | जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया |
हादसे में दो लोगों की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है | लेकिन हादसे की वजह बना स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया | पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है |

