ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के वुमेन कॉलेज में पंजाबी पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर की छात्राओं की ओर से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार प्रोफेसर चमनलाल पर लड़कियों ने अश्लील SMS भेजने के आरोप लगाए है। जिस कारण वुमेन कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने प्रोफेसर चमनलाल की जमकर धुनाई की।
बता दें कि छात्राओं की ओर से प्रोफेसर की इस पिटाई का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
छात्राओं ने प्रोफेसर को पानी-पिला-पिला कर पीटा और वीडियो में कहा कि इसकी वीडियो वायरल करो और YouTube पर डालो जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुई है।
पटियाला के ऑफिसर कॉलोनी पुलिस का थाने में इस प्रोफेसर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल छात्रों ने प्रोफेसर को मांफ करते हुए छात्राओं ने अपनी रिपोर्ट वापस लेते हुए सुधरने की चेतावनी दी। जिसके बाद इस प्रोफेसर को पुलिस ने छोड़ दिया।



