ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के टांडा की संत ईश्वर कॉलोनी में रंजिश के चलते एक घर को आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई। जबकि परिवार के चार सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़ितों ने बताया कि संत ईश्वर कॉलोनी में रहने वाले जोगिंदर सिंह नाम के व्यक्ति के साथ उनका झगड़ा चल रहा था।
जिसे लेकर लेकर जोगिंदर सिंह ने पहले तो बुज़ुर्ग लक्ष्मण सिंह के साथ झगड़ा किया और झगड़े के कुछ देर बाद उसने घर में घुसकर सोए हुए परिवारिक सदस्यों पर पेट्रोल फैंक कर आग लगा दी।
आग में झुलसे गुरदेव कौर, रजवंत कौर, जसकरन सिंह और परमिन्दर कौर को होशियारपुर रैफर किया गया है।
जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




