ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विवादों में घिरा सीएमआर टीका लगने के साथ छह साल की बच्ची की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस बच्ची की मौत के बाद प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इस मामले पर डिप्टी कमीश्नर ने सीवल सर्जन अस्पताल के स्टाफ और स्कूल के स्टाफ के साथ अस्पताल में मीटिंग की और मामले का जायजा लिया।
वहीं दूसरी तरफ स्कूल अधिकारियों ने बताया कि बच्ची गुरनूर को चार तारीख को टीका लगाया था। जब वह पांच तारीख को स्कूल आई थी तो उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी। इतना ही नहीं उन्होने ये स्वीकार किया है कि बच्ची डिहाइड्रेशन का शिकार हो गई थी।
गौरतलब है कि काफी समय से सोशल मीडिया पर इस टीके को लेकर बहुत अफवाह फैली हुई है। यह टीके भारत सरकार की मुहिम तहत स्कूलों में लाए जा रहे है। पर अफवाह के कारण कई लोग इस टीके को लगा भी नहीं रहे है। पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि टीके लगने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा हो।


